जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: वृक्षारोपण जनआन्दोलन-2022 अन्तर्गत 35 करोड पौधारोपण के लिये जनपद के लक्ष्य 6558790 की पूर्ति के लिए वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन विभाग के कादरपुर जसवन्त वन खण्ड में 15 हेक्टेयर मे दुष्यंत वन बनाया गया जिसमें 16500 पौधो का रोपण किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने वृक्षारोपण को आज की जरूरत बताते हुये आमजन से जन्म दिवस पर एक वृक्ष लगाकर उसको सिंचित करने का आवाहन किया।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष धरती का गहना है। सभी को अपने जीवन में वृक्षारोपण करना चाहिये। उन्होंने कहा कि वृक्ष जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संतुलन में सहायक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम एक दिन का ना होकर प्रतिदिन लगातार व नियमित है, और इसको इसी रूप मे मनाने के लिए जन सहभागिता आवश्यक है।

