Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

इंटरनेशनल तस्कर का हब बना मेरठ का शस्त्र बाजार

  • चार हजार से ज्यादा पिस्टल बेच चुका है हथियार सिंडीकेट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: फ्रांस से 45 विदेशी पिस्टल लाने के आरोप में पकड़े गए मंजीत सिंह के उस खुलासे ने लोगों को हैरान कर दिया है कि आठ साल से चार हजार पिस्टलों को लाकर वेस्ट यूपी के मार्केट में उतार चुका है। इन विदेशी पिस्टलों को मेरठ के पीएल शर्मा रोड स्थित शस्त्र मार्केट में खपाने की जांच के लिये जिस तरह से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आई, उसने मंजीत सिंह के दावों को हवा दे दी है। सवाल यह उठ रहा है कि गैर कानूनी धंधों में लिप्त इन शस्त्र व्यापारियों की गंभीरता से जांच क्यों नहीं की जा रही है।

पैरिस से अवैध रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 विदेशी पिस्टल लाने वाले मंजीत सिंह ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बताया कि वह तुर्की, जर्मन, फ्रांस से 2014 से विदेशी पिस्टलें लाकर एनसीआर की दुकानों में खपा रहा है। पिछले 8 सालों में चार हजार विदेशी पिस्टल ला चुका है। इतनी बड़ी तादाद में विदेशी पिस्टलें देश में आने से स्पेशल सेल के लोग भी हैरान हैं।

18 13

मंजीत इन पिस्टलों को अस्ट्रिया, वियतनाम और अन्य देश से भारत लाता था। वहां उसे ये पिस्टलें तीन से बारह हजार रुपये में मिलती थी जिनको वो 50 हजार रुपये में आसानी से बेच देता था। इन पिस्टलों को वेस्ट यूपी के अलावा पंजाब, दिल्ली और मुंबई में भी बेचा करता था। पीएल शर्मा रोड पर कुछ दुकानें हैं जो विदेशी पिस्टलें बेच रही है। बताया जा रहा है कि विदेश से आने वाली पिस्टलों को आवाज करने वाले वाली छर्रे निकालने वाली बताकर बेचा जाता है और फिर उसमें सुधार करके असली पिस्टल बना दिया जाता है।

सूत्रों ने बताया कि पीएल शर्मा रोड की कुछ दुकानों पर ये काम बखूबी होता है। इस तरह की पुख्ता जानकारी के बाद ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल सर्च वारंट के साथ दुकान में आई थी और तमाम रजिस्टर खंगालने के बाद और पूछताछ करने के बाद चली गई थी। स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी कि इसी दुकान पर विदेशी हथियार ज्यादा बिकते हैं। मंजीत सिंह के नये खुलासे के बाद एक बार फिर पीएल शर्मा रोड का शस्त्र बाजार सुर्खियों में आने वाला है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल फिर से पूछताछ के लिये आने वाली है। अब सवाल 45 पिस्टलों के खपत का नहीं बल्कि तीन से चार हजार पिस्टलों का है कि आखिर मंजीत सिंह ने मेरठ और गाजियाबाद की किन दुकानों में इन पिस्टलों को खपाया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img