Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

मुझे दर्शकों का प्यार मिलता रहे: शिव्या पठानिया

CINEWANI 1


एंडटीवी के ‘बाल शिव’ में देवी पार्वती बनीं शिव्या पठानिया जल्दी ही अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं। इस बेबाक बातचीत में उन्होंने इस साल के लिये अपने खास प्लान का दिलचस्प खुलासा किया है।

आप अपने जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाएंगी या केवल अपने प्रियजनों के साथ बर्थडे सेलीब्रेट करेंगी?
-मैं कोई पार्टी पर्सन नहीं हूं और अपना जन्मदिन अपने परिवार और दोस्तों के साथ मनाना पसंद करूंगी। इस खास दिन मुझे सबसे अच्छा लगता है हिमाचल प्रदेश में अपने होमटाउन में अपने परिवार के पास जाना।

क्या जन्मदिन मनाने के लिये आपके कोई खास रीति-रिवाज होते हैं?
-मेरा परिवार मेरे जन्मदिन पर रूद्राभिषेक करवाता है। मैं भगवान शिव के मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद मांगती हूं और सभी की अच्छी सेहत और समृद्धि की कामना करती हूं। मेरी मां को कुकिंग पसंद है और चूंकि मुझे मिठाई अच्छी लगती है, इसलिए वह हमेशा एक पारंपरिक स्वीट केक बनाती हैं, जिसका नाम ‘अक्टोरी’ है। यह कूटू, गेहूं के आटे और ड्राय फ्रूट्स से बनता है।

क्या आप थीम-बेस्ड बर्थडे पार्टी को होस्ट करना चाहती हैं या ऐसा कर चुकी हैं?
-मेरे बर्थडे के लिए यूनिकॉर्न-थीम्ड पार्टी सबसे बढ़िया थीम होगा। मुझे यूनिकॉर्न्स हमेशा से पसंद रहे हैं और मेरे होमटाउन और मुंबई स्थित दोनों घरों में मेरा एक कमरा यूनिकॉर्न खिलौनों से भरा है। यूनिकॉर्न थीम वाली बर्थडे पार्टी रखने का सपना मैं बचपन से देख रही हूं।

अपने साथी कलाकारों के साथ सेट पर जश्न के बारे में बताइए?
-सिद्धार्थ अरोड़ा (महादेव), मौली गांगुली (महासती अनुसुइया), आन तिवारी (बाल शिव) और हमारे शो की पूरी टीम मेरे परिवार का अटूट हिस्सा बन चुकी है और उनके बिना कोई भी जश्न अधूरा रहता है। मुझे यकीन है कि वे सेट पर कुछ स्पेशल प्लान करेंगे और मेरे बर्थडे पर मुझे सरप्राइज देंगे।


janwani address 9

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

एआई पर बदला सैम ऑल्टमैन का नजरिया, बोले- इंसानों की जगह लेना आसान नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन...
spot_imgspot_img