Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

वकील का दावा, आरोपी के खिलाफ ‘विक्की कौशल’ और ‘कटरीना कैफ’ ने लगाए झूठे आरोप!

  • ‘कटरीना कैफ’ से शादी करना चाहता था आरोपी, कई महीनो से स्टॉक कर भेज रहा था अश्लील मैसेज
  • आरोपी ‘मनविंदर’ के वकील ने किया दवा, ‘विक्की कौशल’ और ‘कटरीना कैफ’ के लगाए गए सभी आरोप है गलत 

डिजिटल फीचर डेस्क |

बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने हाल ही में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमे आरोपी मनविंदर ने उन्हें जान से मरने की धमकी दी थी। धमकी देने वाले शख्स मनविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, साथ ही कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भी भेज दिया है। एक्टर ने आरोप लगाया था कि आरोपी शख्स कटरीना से शादी करना चाहता था और पिछले कुछ महीनों से वह एक्ट्रेस को अश्लील मैसेज भेज रहा था। विक्की की शिकायत पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपी मनविंदर सिंह को सांताक्रूज से गिरफ्तार कर लिया गया।

13 22

अब इस मामले में एक नया चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल आरोपी के वकील संदीप शेयरखाने ने दावा किया है कि मनविंदर पर लगे सभी आरोप झूठे हैं। ना तो मनविंदर ने कटरीना को कभी स्टॉक किया और ना ही विक्की को जान से मारने की धमकी दी थी। वकील ने यह भी बताया कि कटरीना और उनके परिवार के लोग पिछले 3 साल से मनविंदर के संपर्क में थे। इन दोनों के बीच अक्सर सोशल मीडिया पर बातचीत होती थी।

14 21

इतना ही नहीं वकील ने यह भी दावा किया कि मनविंदर काफी समय से कटरीना कैफ की बहन आयशा कैफ के टच में भी था। मनविंदर अक्सर कटरीना और विक्की की तस्वीरों पर कमेंट करता था। वकील ने आरोप लगाया कि दोनों एक्टरों ने मनविंदर को फंसाने के लिए उसके सारे कमेंट्स को डिलीट कर दिया है।

इस खबर को सुनकर विक्की कौशल और कटरीना कैफ के फैंस भी बेहद परेशान है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img