- डूडा आफिस के अस्थाई कर्मचारी का हुआ था घूस लेते हुए वीडियो वायरल
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: एक बार फिर डूडा भ्रष्टाचार की वीडियो वायरल होने से कटघरे में खड़ा हो गया हैं। डूडा के आॅफिस में एक अस्थाई कर्मचारी किस तरह से पीएम आवास योजना के फार्म भरने के नाम पर सरेआम वसूली कर रहा हैं। इसका वीडिया वायरल होने के बाद डीएम दीपक मीणा ने संज्ञान लिया हैं। जिस कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ हैं, उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीएम ने पीओ से कहा हैं।
हालांकि इस व्यक्ति ने बुधवार को भी बिना हिचक डूडा आॅफिस में बैठकर काम किया। इस तरह से भ्रष्टाचार पर कैसे अंकुश लगेगा? इसमें डीएम ने कार्रवाई करने के आदेश दिये हैं। इससे पहले तहसील के एक क्लर्क का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें डीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्लर्क को अपने आॅफिस में अटैच कर लिया था। फिलहाल उसकी जांच चल रही हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद इसमें क्लर्क को सस्पेंड किया जा सकता हैं।
पीएम आवास योजना के फॉर्म डूडा आॅफिस में एक अस्थाई कर्मचारी को भरवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। दो माह से नये फॉर्म भरे जा रहे हैं। फॉर्म भरने के नाम पर भी गरीबों से वसूली की जा रही हैं। परेशान पीड़ितों ने इसकी एक वीडिया बना डाली, जिसे बुधवार को वायरल कर दिया। वीडियो में रोहित नामक डूडा कर्मी खुलेआम रुपये लेकर गिनते हुए दिखाई दे रहा हैं। डूडा कार्यालय से जब पता किया तो मालूम हुआ कि रुपये लेने वाला रोहित अस्थाई कर्मचारी हैं।
इसकी जानकारी डूडा पीओ को भी दे दी गई हैं। डीएम ने भी इस वीडियो को लेकर संज्ञान लिया हैं। डीएम ने इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिये हैं। हालांकि अभी इस कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बुधवार को भी इस कर्मचारी ने डूडा आॅफिस में बैठकर काम किया। डूडा ही नहीं, बल्कि कई सरकारी विभागों में घूसखोरी चल रही हैं, जिनकी शिकायत भी हो रही हैं। डीएम संज्ञान लेने के बाद कार्रवाई भी कर रहे हैं। पहले ही डीएम डूडा आॅफिस का निरीक्षण कर चुके हैं, इसके बाद भी डूडा आॅफिस के कर्मचारी सुधर नहीं रहे हैं।

