जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार संदीप सिंह ने शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कान्वेंशन सेंटर लखनऊ में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत वार्डन की एक दिवसीय पुर्नबोधात्मक अभिमुखीकरण कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं की शिक्षा के सपनों को साकार करने के लिये कटिबद्ध है तथा केजीबीवी इस संकल्प को पूरा करने की महत्वपूर्ण इकाई है।
उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी समाज या देश तभी सामाजिक तथा आर्थिक तरक्की कर सकेगा, जब वहां के बेटा- बेटी को उस समाज में एक स्थान देकर शिक्षा से जोड़ा जाये। उन्होंने यह भी बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका माध्यमिक स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराने के कक्षा 9 से 12 तक उच्चीकृत किया जा रहा है तथा जिन विकास खण्डों में केजीबीवी संचालित नहीं है वहां भी सरकार द्वारा नये केजीबीवी खोले जायेंगे।

