Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

एक करोड़ के नकली प्रोटीन मामले में तीन आरोपी गए जेल

  • नकली प्रोटीन महंगे दामों पर मेरठ के अलावा कई अन्य शहरों में करते थे सप्लाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: खैरनगर में एक करोड़ की कीमत के नकली प्रोटीन और महंगे इंजेक्शन बेचने वाले तीन आरोपियों को देहलीगेट पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे लोग नकली प्रोटीन महंगे दामों पर मेरठ के अलावा भी कई शहरों में प्रोटीन की सप्लाई करते थे।

एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि खैरनगर में एकस्ट्रा पावर नामक दुकान में छापा मारकर शाहपीर गेट निवासी सईद अहमद, बिलाल पुत्र सलीम अहमद और दाउद सैफी पुत्र सलीम अहमद को गिरफ्तार कर उसकी दुकान से एक करोड़ की कीमत का माल बरामद किया गया है। दुकान से साठ किलो सप्लीमेंट, सैंकड़ों की तादाद में ताकत और नशे के इंजेक्शन, रैपर आदि बरामद किये गए हैं।

22 3

उन्होंने बताया कि दुकानदार डिब्बे में अंकित एमआरपी पर प्रोटीन बेचते थे अगर कोई ज्यादा जोर देता था उसे 10 प्रतिशत की छूट देते थे। शाहपीर गेट में फैक्ट्री के अंदर यूएसए, सायप्रस, हांगकांग और रसिया के ब्रांडेंड प्रोटीन ओर स्टेरायड बनाकर बेचते थे। 170 रुपये में स्टेरायड का इंजेक्शन तैयार होता था।

उसे दुकानदार को 1700 रुपये और ग्राहक को साढ़े चार हजार में बेचा जाता था। पुलिस ने मौके से प्रिंटिंग प्रेस से बने कंपनी के रेपर भी बरामद किए है। आप्टिमम, न्यूट्रिशन, आइसोप्योर, मसलब्लेज, मेगाग्रो, बिगमसल, मसलट्रेल कंपनी के नकली प्रोटीन सप्लीमेंट और स्टेरायड तैयार किए जाते थे। उनकी सप्लाई भी आसपास के जनपदों के अलावा दिल्ली और हरियाणा तक होती थी।

एसओजी की कार्रवाई में आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यूएसए, सायप्रस, हांगकांग और रसिया कंपनी के प्रोटीन सप्लीमेंट तैयार किए जाते थे। यह प्रोटीन और स्टेरायड बहुत कम रेट पर तैयार होता है। दुकानदारों को नकली बताकर कम रेट पर बेचा जाता है, जबकि दुकानदार ग्राहकों को पूरे रेट पर उक्त प्रोटीन और स्टेरायड को असली में बेचा जाता था।

23 3

शहर और अन्य जनपदों के नामचीन जिम से भी उनका संपर्क है। सभी जिम को भी प्रोटीन सप्लीमेंट और स्टेरायड की गोलियां और इंजेक्शन कम रेट पर बेचे जाते थे। पिछले दिनों बड़ी मात्रा में एसटीएफ की टीम ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट और स्टारायड बरामद किया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img