- रटौल मंडी में मिर्च बेचने जा रहा था मंसूरपुर निवासी बुजुर्ग
जनवाणी संवाददाता |
चांदीनगर: तेज रफ्तार बुलेरो ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया। रटौल मंडी में मिर्च बेचने जा रहे बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
थाना क्षेत्र के मंसूरपुर निवासी पचास वर्षीय किसान वीरेंद्र पुत्र दान सिंह रोजाना रटौल सब्जी मंडी में सब्जियां बेचने जाता था। सुबह वह अपने खेत से मिर्च बेचने मंडी में गया था। वह सुबह 5 बजे साइकिल से मंडी से वापस आ रहा था। तभी रटौल-ढिकौली मार्ग पर ढिकौली की ओर से तेज गति से आ रही बुलेरो कार ने कुचल दिया।
इसकी सूचना वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए भेजा। बुजुर्ग ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बुलेरो का पीछा कर चालक को पकड़ लिया।

