जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: बिजनौर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नौ स्थानों पर रक्षा बंधन कार्यक्रम समरसता पर्व के रूप में मनाया गया। नगर में स्वयं सेवकों ने इसे एक उत्सव के रूप में मनाया। गुुरुवार को प्रत्येक शाखा पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयं सेवक एकत्र हुए। विवेकानन्द शाखा पर इस त्योहार का सामाजिक महत्व बताते हुये मुख्य वक्ता डा. राघव मेहरा ने कहा कि समाज में व्याप्त दूरियों को मिटाने के लिये स्वयं सेवक गली गली में प्रत्येक वर्ग के लोगों तक जायेंगें तथा उन्हें अपने साथ लेकर चलेंगें। वहीं रविदास शाखा पर मुख्य वक्ता भरत ने बताया कि हम आज पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प ले सकते हैं।

