जनवाणी संवाददाता |
कोतवाली देहात: हाल ही में लंदन के बर्मिंघम मे संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों में देश का गौरव ऊंचाकर ने वाले खिलाड़ियों में शामिल खिलाड़ी बुधवार को बिजनौर की कोतवाली देहात निवासी महिला क्रिकेट टीम सदस्य मेघना सिंह अपने घर रात्रि पहुंची। भारतीय महिला क्रिकेट टीम सदस्य मेघना सिंह के घर पहुंचने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रात: से ही उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया।
इंडियन गैस एजेंसी के स्वामी ऋषि पाल सिंह, उनके बेटे अवनीश कुमार, अक्षय कुमार व उनके परिवार के लोगों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मेघना सिंह के घर पहुंच कर उनको देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा झंडा व एक गैस कनेक्शन सहित कमपोजिट गैस सिलेंडर उपहार स्वरूप दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

