Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

आज दिनभर की 20 बड़ी ख़बरें, 02 सितम्बर 2022, देखें वीडियो


01– आज देश को मिला स्वदेशी विमान वाहक पोत विक्रांत। पीएम मोदी ने इंडियन नेवी को किया समर्पित।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में निर्मित स्वदेशी विमान वाहक पोत को भारतीय नौसेना को समर्पित किया। इस दौरान केरल के मुख्यमंत्री के अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे।

01 PM MODI


02– जर्मनी में पायलटों की हड़ताल से मचा हड़कंप। 800 फ्लाइट्स कैंसिल, 1 लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित।

जर्मनी में पायलटों की हड़ताल की वजह से लुफ्थांसा एयरलाइंस को अपनी 800 फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा है। उड़ानों के निरस्त होने से 1 लाख 30 हजार यात्री प्रभावित हुए हैं। जर्मनी में पायलट अपनी मांगों को लेकर एक दिन की हड़ताल पर हैं।

02 JERMANY


03– ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज से पहले छाया मौनी रॉय का डांस वीडियो। हॉलीवुड गाने पर जमकर मटका रही हैं कमर।

टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक मौनी रॉय ने अपने ग्लैमरस लुक, डांस और एक्टिंग से दर्शकों का खूब दिल जीता है। मौनी रॉय ने अपना एक डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मौनी का इस वीडियो में लुक तो लाजवाब है ही, डांस से भी वो हर दिल को धड़काती नजर आ रही हैं।

03 MAUNI ROI


04– जदयू अध्यक्ष ललन सिंह का बड़ा बयान। नीतीश कुमार नहीं हैं पीएम उम्मीदवार।

जदयू नेता ललन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा गया है कि नीतीश कुमार सिर्फ विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं। वो पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं।

04 LALAN SINGH


05– महंगाई से परेशान जिम्बाब्वे के लोगों ने निवेश का निकाला नया तरीका। गाय-भैंसों में जमकर लगा रहे हैं पैसा।

महंगाई और आर्थिक संकट से परेशान जिम्बाब्वे के लोगों ने निवेश करने का नया तरीका ढूंढ निकाला है। यहां लोग बैंकों में पैसा रखने बजाय गाय और भैसों में निवेश कर रहे हैं। यह उनके लिए फायदेमंद साबित हो रहा।

05 JIMBOBBAY


06– बेतवा नदी में नहाते समय डूबे भाजपा जिलाध्यक्ष समेत तीन लोग। होमगार्ड जवानों ने बचाई जान।

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह जादौन समेत तीन लोग बेतवा नदी में नहाते समय डूबते-डूबते बच गए। होमगार्ड की टीम ने कूदकर सबको बचा बचा लिया। सभी अस्पताल में भर्ती हैं।

06 MP BETWA


07– जम्मू-कश्मीर में हिन्दू-सिखों के नरसंहार की जांच के लिए डाली याचिका। एसआईटी बनाने की मांग सुनने से किया इनकार।

जम्मू कश्मीर में 1989 से 2003 के बीच हुए हिंदू और सिखों के नरसंहार की एसआईटी जांच और विस्थापितों के पुनर्वास की मांग पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है।

07 SUPREME COURT


08– पलानीस्वामी अन्नाद्रमुक के बने रहेंगे शीर्ष नेता। मद्रास हाईकोर्ट ने पनीरसेल्वम के पक्ष में दिए फैसले को किया रद्द।

मद्रास हाईकोर्ट ने अन्नाद्रमुक के नेतृत्व विवाद पर शुक्रवार को पार्टी के नेता के. पलानीस्वामी की अपील मंजूर कर ली और ओ. पनीरसेल्वम के पक्ष में दिया फैसला रद्द कर दिया। अब पलानीस्वामी अन्नाद्रमुक के इकलौते, सर्वोच्च नेता बने रहेंगे।

08 MADRAS HIGH COURT


09– श्रीकांत त्यागी की बढ़ी मुश्किलें, जमानत याचिका खारिज। पुलिस ने दी तीन नए मामलों की जानकारी।

नोएडा के ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गैंगस्टर एक्ट केस में कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। वहीं कोर्ट में पुलिस ने तीन नए और छह पुराने केस की जानकारी दी है।

09 SHRIKANT TYAGI


10– श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने भाजपा सांसद पर लगाए गंभीर आरोप। कहा- राजनीतिक करियर खत्म करने के लिए रचा साजिश।

श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने भाजपा का बचाव करते हुए कहा कि सांसद महेश शर्मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बात को भी नहीं मानते हैं। अनु त्यागी ने महेश शर्मा पर अपने पति की राजनीतिक हत्या का आरोप लगाया है।

10 MAHESH ANNU TYAGI


11– कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री का तेलंगाना में रोका रास्ता। सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता।

तेलंगाना में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतामरण को कांग्रेस के विरोध का सामना करना पड़ा। कामारेड्डी में कांग्रेस कार्यकर्ता उनके काफिले के सामने आ गए और रास्ता बाधित करने का प्रयास किया। विरोध में भाजपा समर्थक भी सड़क पर उतर आए।

11 TELANGANA


12– फिल्म केजीएफ के रॉकी भाई से प्रेरित हुआ और बन गया सीरियल किलर। छह सोते चौकीदारों को मारा, भोपाल में हुआ गिरफ्तार।

मध्यप्रदेश में सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सागर में चार हत्याएं करने के बाद हत्यारा भोपाल में आ गया था। उसने भोपाल में गुरुवार रात को मार्बल दुकान के चौकीदार की हत्या की। अब तक वह छह हत्याएं कर चुका है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह केजीएफ फिल्म के कैरेक्टर रॉकी भाई से प्रेरित था।

12 BHOPAL


13– आम आदमी पार्टी की विधायक को पति ने मारा थप्पड़। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो।

पंजाब में बठिंडा के विधानसभा क्षेत्र तलवंडी साबो से आम आदमी पार्टी की विधायक बलजिंदर कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आदमी विधायक को थप्पड़ मारता दिख रहा है। थप्पड़ मारने वाले युवक को विधायक का पति बताया जा रहा है, हालांकि जनवाणी न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है।

13 PUNJAB 1


14– धर्मस्थल पर मांस के टुकड़े फेंकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश। ग्रामीणों में भारी आक्रोश, जांच में जुटे अफसर।

शामली में आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव सिक्का में शरारती तत्वों ने धर्मस्थल भूमिया खेड़ा में गुरुवार की रात को कई स्थानों पर मांस के टुकड़े फेंक दिए। शुक्रवार सुबह महिला पूजा अर्चना करने के लिए पहुंची तो घटना का पता चला। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पुलिस के अफसर भी पहुंचे।

14 SHAMLI CRIME


15– आज मेरठ पहुंचीं प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री। बोलीं, स्कूलों मदरसों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं।

प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी आज शुक्रवार को मेरठ पहुंची। जहां उन्होंने माध्यमिक शिक्षा अधिकारियों के साथ वार्ता करते हुए कहा कि अब सरकारी पैसा हड़पने वाले मदरसों और स्कूलों के खिलाफ कड़ी कारवाई होगी। भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

15 GULABO DEVI


16– भर्तियों में धांधली को लेकर गहराया आक्रोश। विधानसभा के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी।

उत्तराखंड में विधानसभा सहित विभिन्न विभागों में हुई भर्तियों में धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेसी विधानसभा के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

16 UTTARAKHAND


17– पीएम मोदी पर नीतीश कुमार ने किया पलटवार। बोले, वो क्या बोलते हैं…ध्यान नहीं देता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई से राष्ट्रीय राजनीति में नए ध्रुवीकरण’ के आरोप के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, वो क्या बोलते हैं…मैं इस पर ध्यान नहीं देता हूं।

17 NITISH KUMAR


18– अफगानिस्तान के हेरात की मस्जिद के बाहर जोरदार धमाका। इमाम समेत कई नागरिकों की हुई मौत।

अफगानिस्तान के हेरात शहर में एक मस्जिद के बाहर जोरदार धमाके हुआ। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मस्जिद का इमाम धमाके में मारा गया है, साथ ही आम लोगों के भी मारे जाने की खबर है। हालांकि, मौत के आंकड़े को लेकर अभी सटीक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

18 AFGANISTAN


19– कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने की डिप्टी सीएम से मुलाकात। महाराष्ट्र की सियासत में आई गरमी।

कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कल वर्ली में सीएम एकनाथ शिंदे के ओएसडी आशीष कुलकर्णी के आवास पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से सियासी गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं।

19 MAHARASHTRA


20– सुप्रीम कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ को दी अंतरिम जमानत। कहा- जांच में पूरा सहयोग करें।

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ को अंतरिम जमानत दे दी है। तीस्ता सीतलवाड़ को उनकी एनजीओ से जुड़े मामले को लेकर अहमदाबाद अपराध शाखा ने 25 जून को गिरफ्तार गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह पासपोर्ट निचली अदालत में जमा करें और जांच में सहयोग करें।

20 TEESTA SEETALWAD

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Raghav Chadha: AAP छोड़ने का खुलासा, राघव बोले- पार्टी अब पुरानी वाली नहीं रही

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजनीति में अपनी नई पारी...

राज्यसभा सचिवालय ने दी मंजूरी, राघव चड्ढा, संदीप पाठक समेत सात आप सांसद भाजपा में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन...

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी, डॉलर के मुकाबले रुपया गिरा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को...

ED Raid: पंजाब में ED का बड़ा अभियान, पूर्व DIG भुल्लर के ठिकानों पर छापेमारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग...
spot_imgspot_img