Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

खाकी की धमक: चौकी इंचार्ज ने लूट को बदला चोरी में

  • बदमाश पीड़ित को गोली मारकर हुए थे फरार
  • सामान और बाइक नकदी लूटकर ले गये थे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वर्दी का रौब ऊपर से मानसिकता निम्न स्तर की। हाल ही में खरखौदा कस्बा के चौकी इंचार्ज का एक कारनामा प्रकाश में आया है। चौकी इंचार्ज ने पीड़ित पर खाकी का रौब जमाया और लूट की घटना को चोरी में लिखवा लिया। जबकि बदमाश घर में घुसकर बाइक और सामान लूटकर ले गये। विरोध करने पर पीड़ित को गोली मारकर घायल भी कर दिया था।

गौरव त्यागीे पुत्र राम रहीस त्यागी निवासी मोहल्ला तिहाई खरखौदा नौ सितम्बर की रात को पौने 11 बजे घर से कौल रोड स्थित घेर में आया था। जब गौरव घर के अंदर गया तो पीछे से दो बदमाश आये और उस पर तमंचा तानते हुए उसे कवर कर लिया। बदमाशों ने गौरव के साथ मारपीट की और उसे कमरे में ले गये।

बदमाशों ने वहां रखे इनवर्टर, बैटरी और ट्रैक्टर बैटरी, एक बाइक संख्या यूपी-15बीडी 1351 और एक मोबाइल व 2207 रुपये लूट लिये और गौरव को गोली मारकर फरार हो गये थे। गौरव ने बताया कि जब बदमाश एक बैटरा उठाकर कमरे से बाहर आये तो मैंने तुरंत अंदर से कमरे का दरवाजा लगा लिया था।

बदमाशों ने बाहर से उसे धमकी दी कि दरवाजा खोल दे, नही तो दरवाजा तोड़कर हम तूझे मार देंगे। मैंने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने दरवाजे के बीच से एक गोली चलाई। जिसका बारुद मेरे पैर में लगा था। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गये थे।

36 7

मैने किसी तरह जंगले का दरवाजा तोड़कर बाहर आया और पुलिस को 112 पर सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि गंगवार नाम का एक दारोगा आया और उससे घटना के बारे में पूछा। मैंने कहा कि मुझ पर गोली चलाई है। बदमाश घर में रखा सामान भी लूटकर ले गये हैं,

लेकिन कस्बा चौकी इंचार्ज हरीश गंगवार ने कहा कि पुलिस अपने हिसाब लिखायेगी। तुम इसे चोरी में। लूटपाट नहीं हुई है। कस्बा चौकी इंचार्ज हरीश गंगवार थाना खरखौदा में लंबे समय से तैनात है। कई घटनाओं में उसकी भूमिका संदिग्ध देखी गई है।

बदमाशों ने बाइक सवार से की लूटपाट

परीक्षितगढ़: रविवार देर रात आसिफाबाद मार्ग स्थित रजवाहे मार्ग समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक सवार व्यक्ति से तमंचे के बल पर बाइक, नकदी व मोबाइल लूट लिया। थाना क्षेत्र के गांव गेसूपुर सुमाली निवासी किसान गुरुजीत सिंह के खेत पर धान की कटाई का कार्य मशीन द्वारा चल रहा था।

गुरुजीत बाइक पर सवार होकर खेत पर मशीन चला रहा युवक कालू को उसके गांव आसिफाबाद छोड़कर गांव लौट रहे थे। इस दौरान जैैसे ही वह आसिफाबाद स्थित रजवाहे के समीप संपर्क मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोककर लूटपाट करते हुए बाइक, दो हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूट लिया।

पीड़ित ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए हवा में तमंचे लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िÞत से जानकारी लेकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने पीड़िÞत घायल को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती करया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Weather: यूपी में फिर बदल रहा मौसम, 4 मई से बारिश की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम...

International Labour Day 2026: आज है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img