- हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में चल रहा तीन दिवसीय गाइड कैंप
जनवाणी संवाददाता |
शामली: मंगलवार को हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड शिविर का शुभारंभ प्रबंधक मुनीश कुमार संगल ने किया। जिसके बाद शिविर के प्रभारी एवं प्रशिक्षक सुरेश चंद शर्मा, मीनू गोयल व पारूल मलिक द्वारा गाइड्स को झंडे को सलामी देने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान गाइड्स को चिन्हों की पहचान, ट्रेफिक के नियमों, विभिन्न प्रकार की गांठे बांधना और विशेष ताली बजाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. दीपाली गर्ग ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर में सिखाई जा रही गतिविधियों को ध्यान पूर्वक सीखकर आत्मसात कर सेवा कार्यों की प्रेरणा लें।

