Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

दारोगा की पत्नी समेत दो महिला के गले से चेन उड़ाई

  • मंदिर में चल रही थी भागवत कथा, भीड़ का फायदा उठा दिया घटना को अंजाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेडिेकल क्षेत्र के ब्लॉक शास्त्रीनगर स्थित शिव मंदिर में चल रही श्री भागवत कथा में दो महिलाओं के गले से लाखों रुपये की कीमत की चेन उड़ा ली। लाखों रुपये की चेन चोरी होने पर कथा में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं से जानकारी की।

मेडिकल थाना क्षेत्र के ब्लॉक शास्त्रीनगर स्थित शिव मंदिर है। चार दिन से मंदिर में श्री भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। कालोनी के आसपास की महिलाएं रोज की भांति श्री भागवत कथा सुनने मंदिर आई हुई थी। वहीं के-4 ब्लॉक 42/15 निवासी रिटायर्ड टीचर विजयपाल अरोड़ा की पत्नी सरला अरोड़ा और दारोगा रामफल गिरी की पत्नी विमलेश गिरी भी कथा सुनने के लिए मंदिर में आई थी।

शाम के वक्त करीब साढ़े छह बजे कथा समाप्ति के दौरान दोनों महिलाएं मंदिर से निकली और घर पहुंची। विमलेश गिरी ने घर पर जाकर शीशे के सामने हाथ मुंह धोये तो देखा गले से चेन गायब थी। गले पर सोने की चेन न मिलने पर महिला घबरा गई। उसने घर में आसपास देखा, उसके बाद वह और उसके परिजन मंदिर पहुंचे। वहां जाकर भी उन्होंने चेन को ढूंढा, लेकिन सोने की चेन नहीं मिल पाई।

चेन का एक लाकेट जमीन पर उन्हें पड़ा मिला। उधर, सरला अरोड़ा को भी घर जाकर पता चला कि किसी अज्ञात चोरों ने उसके गले से दो तोले की सोने की चेन साफ कर दी है। महिलाओं के परिजनों ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद पीवीएस चौकी इंचार्ज रामरतन सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित महिलाओं से घटना की जानकारी की। महिलाओं ने बताया कि मंदिर में भीड़ ज्यादा थी, लेकिन सोने की चेन कब उनके गले गायब हो गई।

यह उन्हें पता नहीं चल पाया। महिलाओं की तरफ से थाना पुलिस को चेन गायब होने की तहरीर दी गई है। उधर, पीवीएस चौकी इंचार्ज रामरतन सिंह का कहना है कि मंदिर में श्री भागवत कथा का आयोजन चार दिन से चल रहा है। आयोजकों ने बिना सूचना के कथा कराई है। अगर सूचना दे देते तो सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तैनात कर दी जाती। घटना की जांचपड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है। मंदिर के पास से बदमाशों ने एक अपाची बाइक भी चोरी कर ली। कालोनी के लोग घटना के बाद खुद चौक न्ने हो गए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img