Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

त्योहारों के चलते बाजार में बढ़ी रौनक

  • करवाचौथ और दीवाली नजदीक होने की वजह से बाजारों में होने लगी चहल-पहल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पति की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती है। चार नवंबर को इस वर्ष यह त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने तैयारियां शुुरू कर दी है। करवाचौथ को लेकर दुकानदारों ने भी पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि कोविड-19 की वजह से बाजारों की रौनक पिछले कुछ समय से फीकी पड़ी हुई थी, लेकिन करवाचौथ और दीवाली नजदीकी होने की वजह से बाजारों में लंबे समय के बाद रौनक देखने को मिल रही है।

इस साल सबसे ज्यादा डिजाइनर कपड़ों की डिमांड हैं, लेकिन सदाबहार कही जाने वाली साड़ियों को भी महिलाओं द्वारा खूब सराहा जा रहा है। आबूलेन स्थित अप्सरा शॉप के संचालक अमित ने बताया कि इसबार कोरोना की वजह से मार्किट डाउन था, लेकिन अब लोगों ने खरीदारी शुरु कर दी है।

इस समय डिजानर सूटों की काफी डिमांड की जा रही हैं। सर्दी का मौसम नदजदीक होने की वजह से सिल्क आदि के सूट भी काफी बिक रहे है। जिनकी कीमत दो हजार से शुरु होकर 10 हजार तक है। वहीं कॉटन के सूट व डिजानर गाउन आदि भी खूब बिक रहे है।

मैचिंग ज्वैलरी है खास

सजना की खातिर सुंदर दिखने के लिए हर सजनी को मैचिंग ज्वैलरी ही चाहिए। इसलिए महिलाएं अपनी ड्रेस से मैच करती हुई ज्वैलरी की अधिक खरीदारी कर रही है।

लहंगे और गाउन की रही अधिक डिमांड

इस बार करवाचौथ पर महिलाओं ने लहंगे और गाउन की अधिक खरीदारी की है। शहर के बड़े-बड़े शोरूमों पर इस समय महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिल रही है और बेगमपुल, सदर आदि में मौजूद कपड़ों के शोरूमों पर लहंगे, गाउन, इंडो वेस्टर्न, सूट आदि की अधिक डिमांड की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...
spot_imgspot_img