Tuesday, May 5, 2026
- Advertisement -

दो हजार के लिए मर्डर

  • साथी घायल, बदमाशों ने सरेआम की फायरिंग
  • दुकानें बंद हुई, दो आरोपी गिरफ्तार, आधा दर्जन लोग फरार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उधार के दो हजार रुपये मांगना एक युवा कपड़ा व्यापारी को भारी पड़ गया। लिसाड़ीगेट थानांतर्गत हुमांयू नगर स्थित गुलजार नगर में दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोली लगने से व्यापारी आदिल की मौत हो गई जबकि स्कूटी पर बैठा उसका साथी घायल हो गया। फायरिंग से क्षेत्र की दुकानें बंद हो गई। बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बाद में दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीओ कोतवाली अरविन्द चौरसिया ने बताया कि समर गार्डन निवासी आदिल कपड़ा का कारोबार करते थे। साथ ही चाचा के साथ प्रॉपर्टी का भी काम देखते थे। आदिल ने जमनानगर में रहने वाले दिलशाद को दो दिन पहले किसी से दो हजार रुपये उधार दिलाए थे। सोमवार को आदिल ने रकम वापस मांगी थी। दिलशाद ने कह दिया था कि वो अभी पैसे वापस करने की स्थिति में नहीं है और उसे थोड़ा वक्त चाहिये।

09

इस बात को लेकर दोनों लोगों की फोन पर लड़ाई भी हुई। उसके बाद आदिल अपने साथी साजिम निवासी रसीद नगर को साथ लेकर दिलशाद से दो हजार रुपये लेने चला गया। गुलजार नगर में दिलशाद और आदिल के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। आरोप है कि उसके बाद दिलशाद उसके भाई माजिद, फिरोज, सिकंदर, मुरतलीब, तालिब तथा अन्य ने मिलकर आदिल और साजिम पर फायरिंग कर दी।

एक गोली आदिल के पेट में लगी, जबकि दूसरी गोली के छर्रे साजिम को लगे है। दोनों को हापुड़ रोड स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां आदिल की मौत हो गई, जबकि साजिम को भर्ती कर लिया गया। एसपी सिटी पीयूष सिंह मौके पर पहुंचे। तत्काल ही दिलशाद व एक अन्य को मौके से दबोच लिया, जबकि अन्य बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फायरिंग होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई और दुकानें बंद करने लगे। वहीं आदिल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और परिवार की महिलायें और बहनें शव के पास रोने लगी। आदिल की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ ने बताया कि दिलशाद का भाई माजिद हत्या के मामले में 14 साल बाद जमानत पर छूट कर जेल से आया था।

08

यापारी की हत्या के बाद पुलिस अब माजिद की तलाश कर रही है। एसएसपी रोहित सजवाण का कहना है कि आदिल के परिवार की तरफ से नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

धारदार हथियार से व्यक्ति की गर्दन काटी

बहसूमा: थाना क्षेत्र के गांव रामराज मे सोमवार रात को सालों ने बहनोई की धारदार हथियार से गर्दन काट दी। गर्दन कटने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस्तेखार पुत्र फैयाज मोहल्ला जगजीवनपुरी का रहने वाला है। उसने बताया कि वह सोमवार शाम खाना खाने के बाद टहलने के लिए नहर की ओर को जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह गंगनहर के समीप पहुंचा, तभी उसके सालों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया और उसकी गर्दन काट दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चौकी प्रभारी रामराज विष्णु चौधरी ने बताया कि इस्तेखार का ससुराल वालों से कई वर्षों से झगड़ा चलता रहा है। उसकी पत्नी लगभग तीन वर्ष से मायके ग्राम अफजलगढ़ जिला बिजनौर में माता-पिता के साथ रहती है। जिसे लेकर इस्तेखार मानसिक रूप से परेशान था। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो दिन से लापता युवक झाड़ियों में पड़ा मिला

रोहटा: क्षेत्र के पूठ पुल के पास झाड़ियों में एक युवक घायल बंधी अवस्था में मिला है। युवक दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुआ था। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जानी थाना क्षेत्र के ढढरा गांव निवासी शनि उर्फ लक्ष्य पुत्र राजेन्द्र दो दिन पूर्व स्कूटी लेकर घर से निकला था। परिजनों ने बताया कि घर से जाने के बाद युवक भोला झाल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया।

11

स्कूटी भोला झाल से लावारिस हालत में मिली। बाद में परिजनों ने जानी थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार देर रात युवक रोहटा थाना क्षेत्र के पूठ पुल के पास झाड़ियों में बंधी घायल अवस्था में मिला। युवक से मारपीट भी की गई थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस ने घायल युवक को बंधन मुक्त कराकर मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रोहटा और जानी थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img