Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

एसडीएम की जांच में मानकानुसार मिली नाली निर्माण की ईंट

  • पुरानी ईंट लगाने की थी शिकायत, ईंटों की जांच कराई खुदाई

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: नगर पालिका की ओर से मौहल्ला आलकलां के वार्ड नंबर 9 में हरिजन मंदिर के पास रहने वाले आलिम के मकान से महबूब के मकान तक करीब 230 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सड़क निर्माण से पहले सड़क के दोनों ओर 260-260 मीटर की दो बड़ी नालियां बनाई जा रही हैं। कुछ लोगों द्वारा पालिका ठेकेदार की ओर से नाली निर्माण में पुरानी ईटों का इस्तेमाल करने की शिकायत की गई थी। जिसके बाद मंगलवार सुबह एसडीएम शिव प्रकाश यादव सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचे औरपालिका अधिकारियों को मौके पर बुलवायो।

एसडीएम ने तीन जगह से नाली की बराबर में खुदाई कराई तथा नाली के निर्माण में लगी ईंटों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान नाली निर्माण में नई ईंटे लगी मिली। वहीं मौके पर पहुंचे पालिका ठेकेदार से एसडीएम ने सड़क व नाली निर्माण का स्टीमेट मांगा तथा मानकों के अनुरूप ही सड़क व नाली का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने बताया कि मौके पर पहुंचकर नाली निर्माण में लगी ईटों की जांच की गई थी। प्रथम दृष्टया नई ईटे लगी मिली। पालिका ठेकेदार से स्टीमेट मांगा गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img