Sunday, June 28, 2026
- Advertisement -

छात्रा ने पानी की टंकी से कूदकर की आत्महत्या

  • आवारा कुत्तों की केयर करती थी छात्रा, एक कुत्ते की मौत से अवसाद में थी

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: एक पशु प्रेमी डिफेंस एंक्लेव निवासी एक छात्रा एक कुत्ते के दुर्घटना में मरने से इस कदर अवसाद में आ गई कि पानी की टंकी से कूद गई। छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन छात्रा को लेकर मीमहेंस अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने युवती के शव को अंतिम संस्कार कर दिया।

डिफेंस एन्क्लेव निवासी संजय त्यागी गाजियाबाद में गेल कंपनी में कार्यरत हैं। परिजनों ने बताया कि उनकी लगभग 24 वर्षीय बेटी गौरी ने कुछ समय पूर्व नीट की परीक्षा पास की थी। बेटी को जानवरों से प्यार है। बृहस्पतिवार देर शाम अपने पालतू कुत्ते को लेकर सड़क पर जा रही थी। इसी बीच उसने सड़क पर घायल अवस्था में एक कुत्ते को देखा। छात्रा ने कुत्ते का उपचार कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी।

जिसके बाद से छात्रा रात भर अवसाद में रही। शुक्रवार सुबह छात्रा लगभग 10 बजे घर के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़कर कूद गई। छात्रा के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। छात्रा को घायल अवस्था में देख लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।

परिजन घायल छात्रा को लेकर मिमहेंस अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन छात्रा की मौत हो गई। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि परिजनों ने फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।

मरने से पहले किया था फोन

पड़ोसियों का कहना हैं कि छात्रा ने आत्महत्या करने से कुछ देर पहले अपनी एक सहेली को फोन किया था। फोन करने के दौरान छात्रा ने फोन पर बात नहीं की थी। छात्रा फोन पर अपनी सहेली के सामने बस रो रही थी। पांच मिनट कॉल चलने के बाद छात्रा ने फोन काट दिया था। जिसके बाद लगभग 10 मिनट बाद सहेली छात्रा के घर पहुंची। जहां सहेली ने परिजनों से छात्रा के बारे में पूछा। परिजनों ने बताया कि वह अभी बाहर निकली है। जिसके बाद परिजन छात्रा की तलाश में जुट गए थे।

मरने से पहले कुत्तों को खिलाया भोजन

छात्रा ने घर में लगभग 10 आवारा कुत्ते पाल रखे थे। छात्रा दो बार रोजाना कुत्तों को खाना खिलाती थी। सुबह लगभग नौ बजे पास की एक दुकान से कुत्तों के लिए अंडे लेने गई थी। अंडे लाने के बाद छात्रा ने कुत्तों को सुबह का नाश्ता कराया था।

प्रेमी ने दिया धोखा तो गंग नहर में कूदने पहुंची युवती

सरधना: नगर में चार बच्चों के पिता के प्रेम में फंसी एक युवती को धोखेबाज ने रखने से इंकार किया तो युवती गंगनहर में कूदने पहुंच गई। दरअसल, नगर निवासी एक युवती का कस्बे के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक पहले से ही शादीशुदा है और बच्चों का बाप है। पहले तो युवक युवती को मीठी बातों में फिसलाए रखा।

करीब एक साल तक यही सिलसिला जारी रहा। अब युवती युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। कुछ दिन तक तो युवक उसे टरकाता रहा। शुक्रवार को युवती घर से निकल आई युवक के साथ जाने के लिए। मगर युवक ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। जिस पर युवती आत्महत्या करने के लिए गंगनहर पर पहुंच गई। पुलिस व लोगों ने युवती को गंगनहर में कूदने से रोका।

कई घंटे गंगनहर पर हाई वोल्टेज ड्रामा। दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए। बात नहीं बनी तो पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। वहीं युवक ने भी और युवती के परिजनों ने भी उसे रखने से इंकार कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मामला निपटाने की कोशिश जारी रही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: फल से ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं जामुन के बीज, जानिए इसके लाभ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: रविवार को सहारनपुर में जुटेंगे प्रदेशभर से सिख समाज के प्रतिनिधि

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: यूपी सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की...

Gold-Silver: सोने में इस हफ्ते बड़ी गिरावट, चांदी भी 15 हजार रुपये से ज्यादा टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर अस्थिरता कम...

Noida News: सीएम योगी का गौतमबुद्ध नगर दौरा, दो बड़ी परियोजनाओं से पश्चिम यूपी को नई गति

जनवणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को...
spot_imgspot_img