Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

बंजारा बंधुओं की 2.29 करोड़ की संपत्ति जब्त की

  • परतापुर के बाजौट गांव में पुलिस ने की कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: थाना बहसूमा पुलिस द्वारा गैंग लीडर शमीम बंजारा के भाई अकबर बंजारा व सलमान बंजारा की दो करोड़ उनतीस लाख रुपये की सम्पत्ति जब्त कर ली गई। गैंग लीडर शमीम बंजारा के भाई अकबर बंजारा और सलमान बंजारा के खिलाफ थाना फलावदा पर पंजीकृत मुकदमें की विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना बहसूमा मेरठ द्वारा की जा रही है।

इस दौरान पता कि गैंग लीडर शमीम बंजारा पुत्र पीरू बंजारा निवासी मोहल्ला बंजारान, बाबू खां पुत्र हुसैनी, रंजीत छिपी पुत्र दर्शन निवासी मलिया खुर्द तलबंडी सलेम थाना नकोदर जनपद जालंधर (पंजाब), इकबाल पुत्र हाजी सईद निवासी ग्राम सम्भलहेड़ा थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर के गोकशी जैसे अपराध कर, अपराध से अर्जित अवैध धन से चल व अचल सम्पत्ति अपने व अपने परिजनों के नाम से खरीदी है।

18 4

गैंग लीडर शमीम के द्वारा गिरोह बनाकर अपराध कर अर्जित सम्पत्ति को प्रभारी निरीक्षक थाना बहसूमा द्वारा जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजी गई थी। गैंग लीडर शमीम के भाई अकबर बंजारा पुत्र पीरू बंजारा निवासी मोहल्ला बंजारान कस्बा व थाना फलावदा जिला मेरठ, के नाम पर ग्राम बजौट थाना परतापुर क्षेत्र में खसरा नंबर 10/2 प्लाट नंबर 294 क्षेत्रफल 109.53 वर्ग मीटर व थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र ग्राम बजौट में खसरा नंबर 4 क्षेत्रफल 250.83 वर्ग मीटर, खसरा नंबर चार प्लाट नंबर 25 क्षेत्रफल 83.61 वर्ग मीटर व

खसरा नंबर सात प्लाट नंबर बी 47 क्षेत्रफल 292.65 वर्ग मीटर व मध्ये खसरा नंबर सात एक सम्पूर्ण मकान दो मंजिला क्षेत्रफल 83.61 वर्ग मीटर व भाई सलमान बंजारा पुत्र पीरू बंजारा निवासी मोहल्ला बंजारान कस्बा व थाना फलावदा जिला मेरठ के नाम पर ग्राम बजौट थाना परतापुर जिला मेरठ खसरा नंबर सात प्लाट नंबर 85 ब्लॉक क्षेत्रफल 250.83 वर्ग मीटर, खसरा नंबर 10/1 प्लाट नंबर 186 क्षेत्रफल 69.4 वर्ग मीटर भूमि जिसकी अनुमानित कीमत 2,29,00000 रुपये को कुर्क किये जाने के आदेश पारित किये गये हैं। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को संपत्ति को जब्त कर लिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img