Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

मवाना शुगर मिल का विधिवत पूजन कर पेराई सत्र का शुभारंभ

  • मवाना चीनी मिल ग्रुप के अधिशासी निदेशक आरके गंगवार भी रहे शामिल

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: मवाना चीनी मिल का वर्ष 2022-23 का पेराई सत्र का शुभारंभ चीनी मिल ग्रुप के अधिशासी निदेशक आरके गंगवार एव गन्ना महाप्रबंधक प्रमोद बालियान तथा गन्ना सोसाइटी के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सोबीर सिंह ने संयुक्त रूप से हवन पूजन कर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान प्रथम बैलगाड़ी लेकर आये कृषकों का माला एवं शाल पहनाकर स्वागत किया गया। मिल अधिकारियों ने किसान जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से मिल के केन कैरियर की पूजा करते हुये चेन में गन्ना डाल मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ किया।

36 1

इस मौके पर चीनी मिल के यूनिट हेड संजय चौधरी ने किसानों, मिल अधिकारियों सहित कर्मचारियों को पेराई सत्र के प्रारम्भ होने की बधाई दी। इससे पहले मिल के पंडित प्रेम बल्लभ ने अफसरों से पूजा-अर्चना कराई। इस मौके पर समिति सचिव नरेश कुमार, गन्ना उप महाप्रबंधक विरेन्द्र कुमार, सहायक महाप्रबन्धक सुरेन्द्र पाल सिंह, मनोज कुमार, ओमकुमार सिंह, अरुण बेनीवाल आदि अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के कृषक उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img