Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

श्री श्याम खाटू के कीर्तन में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

जनवाणी संवादाता |

झिंझाना: कस्बे के जैन मौहल्ले में श्री खाटू श्याम जी के जन्मदिन पर विशाल कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन में गायकों ने भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। शुक्रवार की देर शाम कस्बे के जैन मौहल्ला छत्ता में कस्बे के श्री श्याम लाडले परिवार द्वारा श्री खाटू श्याम जी जन्मोत्सव पर विशाल कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ श्रीश्याम परिवार के सदस्यो ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद भक्तों द्वारा श्री खाटू श्याम जी का केक काटा गया।

मंच संचालक देविंद्र सैनी, गायक नीरज तूफानी, करनाल की प्रसिद्ध गायिका प्रियंका मालरा के द्वारा गाये भजन पर श्रद्धालुओं ने श्री श्याम के जयकारे लगाते हुए झूम उठे जिससे पंडाल में श्री खाटूश्याम की अमृतवर्षा पर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कीर्तन में श्री श्याम लाडला परिवार से गौरव संगल, बोबी शर्मा, ललित नामदेव, शुभम जैन, आशीष मित्तल, अजय बंसल, अमित गुप्ता, अमित शर्मा, गौरव जैन, आशीष, अर्पित संगल, उत्तम सैनी, आशु शर्मा, सुनील बंसल आदि का विशेष सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img