Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

जीएसटी की टीम ने पेस्टीसाइड और खाद की दुकानों पर की छापेमारी, हड़कंप

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर में वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी विभाग की एक संयुक्त टीम ने डिप्टी कमिश्नर एसआईबी के नेत्तृव में पेस्टीसाइड व फर्टिलाईजर के रिटेल व थोक विक्रेता की दुकान पर छापेमारी की। टीम ने आवश्यक दस्तावेज़ों को कब्जे में ले लिया। संयुक्त टीम की छापेमारी से आसपास के गांवाें में हड़कम्प मच गया।

क्षेत्र के गाव गढी हसनपुर में सिद्धान्त पेस्टीसाइडस् प्राईवेट लिमिटेड की दुकान पर वस्तु एवं सेवा कर यानि जीएसटी की सहारनपुर व शामली की टीम ने डिप्टी कमिश्नर एसआईबी ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में दुकान पर छापेमारी करते हुये आवश्यक दस्तावेजो को कब्जे में लिया है।

दुकान पर रिर्टन भरने में अनियमितता के कारण छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान सैकड़ों की भीड व्यापारी की दुकान पर जमा हो गई जिसके बाद टीम के साथ आई पुलिस टीम ने करीब सौ मीटर तक लोगो की आवाजाही बंद कर दी। सामान्य चलन जारी रहा।

जीएसटी टीम की छापेमारी की खबर मिलते ही आसपास के गावों के बाजारो में भी सन्नाटा छा गया और देखते ही देखते शटर गिर गये। बताते है कि जिस दौरान टीम छापेमारी कर रही थी उसी दौरान व्यापारी का हरियाणा से ट्रक भरकर माल आया जिसको टीम ने एक ओर खडा करा लिया।

जानकारी के अनुसार सिद्धान्त पेस्टीसाइडस् प्राईवेट लिमिटेड उत्तराखंड तक माल बेचता है और करोडो का व्यापार है लेकिन माल बेचने के सापेक्ष रिर्टन दाखिल नही किया जा रहा। टीम की कार्यवाही के बाद करोडो के राजस्व की हेराफेरी भी सामने आ सकती है। टीम की छापामार कार्रवाई करीब 5 घंटे चलने के बाद देर शाम तक जारी रही इस संबंध में टीम ने कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। टीम की छापामारी से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img