जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: रमनापार्क बलरामपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती गौरव दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता वनवासी कल्याण आश्रम के प्रांतीय संगठन मंत्री जगराम ने किया तथा कार्यक्रम को एमएलके डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर के के सिंह ने बिरसा मुंडा के त्याग और बलिदान तथा स्वाधीनता आंदोलन में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज में आजादी की ज्वाला प्रज्वलित की। आज आदिवासी समाज के लोग पूरे देश में समर्पित भाव से हर क्षेत्र में कार्य कर रहे है,। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीड टेक्नोलॉजी में कार्यरत डॉ आरपी सिंह जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

