Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

भाजपा सरकार का ‘महिला सशक्तीकरण‘ का दावा खोखला: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ता संरक्षित अपराधियों के चलते बहन-बेटियों-महिलाओं की जिंदगी संकट में है। लूट, हत्या, अपहरण और दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा सरकार का ‘मिशन शक्ति‘ दिखावे के लिए ही बना है। ‘ऐंटी रोमियों स्क्वाड‘ भी मौके पर कहीं दिखाई नहीं पड़ता है। भाजपा सरकार का ‘महिला सशक्तीकरण‘ का दावा भी उसके दूसरे वादों की तरह कोसों दूर चला गया।

भाजपा राज के पिछले पांच साल उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के कामों पर अपने नाम का ठप्पा लगाने में निकल गये। अच्छी योजनाओं को बर्बाद करने का खेल भी खूब खेला गया। भाजपा की दूसरी सरकार बने अब सात महीने हो रहे हैं। इस अवधि में तो कानून व्यवस्था के हालात बद-से-बदतर होते जा रहे हैं। अपराधियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 तथा 1090 वूमेन पावर लाइन शुरू की थी। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए तकनीकी रूप से प्रगति के साथ पुलिस की कार्य संचालन क्षमता में भी सुधार लाया गया था। घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के लिए इनोवा गाड़ी दी गई थी। भाजपा ने पुलिस को सिर्फ अपने राजनीतिक हितों में प्रयोग का मोहरा बना लिया है।

अभी चंद दिनों की रिपोर्टों का ही संज्ञान लें तो स्पष्ट हो जाएगा कि राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न जनपदों में कोई दिन बिना अपराधिक घटनाओं के नहीं बीता है। हर दिन कहीं न कहीं महिलाओं-बेटियों को अपमानित करने की घटनाएं घटी हैं। कानून को धता बताकर अपराधी लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार कर रहे हैं। नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में लोगों की पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

अभी पिछले दिनों वाराणसी के मडुआडीह थाना क्षेत्र में सिर पर डंडा मारकर महिला की नृशंस हत्या कर दी गई। मोदीनगर में छात्रा से दुष्कर्म, बुलन्दशहर में दहेज के लिए महिला की हत्या। मेरठ में महिला से दुष्कर्म। बदायूं में घर में घुसकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म। प्रतापगढ़ में युवती से छेड़छाड़। लखीमपुर खीरी में महिला की हत्या। अनूप शहर में सहेली के घर में घुसकर दुष्कर्म। उन्नाव में दलित छात्रा की हत्या और फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटनाएं चंद दिनों के अन्दर घटी हैं।

भाजपा सरकार को जनहित और लोगों को सुरक्षा देने वाली किसी भी योजना को लागू करने की कोई फिक्र नहीं है। भाजपा का एकमात्र उद्देश्य सत्ता पर काबिज रहना है। सत्ता के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है। सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा लूट, अपहरण, हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर कोई नियंत्रण नहीं है। भाजपा राज में निर्दोष मारे जा रहे हैं और अपराधी सत्ता का सीधा संरक्षण पा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img