Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

मुस्तफा महल कैसल व्यू में तेजी से चल रहा अवैध कार्य

  • ओल्ड ग्रांट की कोठी में (चेंज) आफ परपज और सब डिवीजन की कब होगी कार्रवाई

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: वेस्ट एंड रोड स्थित मुस्तफा महल में ग्रांड कैसल व्यू का काम पूरी तेजी से चल रहा है। बड़ा सवाल ये कि यहां कब कार्रवाई की जाएगी। जबकि इस बंगले में चेंज आफ परपज और सब डिवीजन दोनों ही किए गए हैं। इसके बाद भी बोर्ड के कुछ प्रभावशाली भाजपाई सदस्यों के प्रेशर के चलते कार्रवाई के बजाए अनदेखी की जा रही है।

ऐतिहासिक महत्व की इस इमारत को जिस प्रकार से कुछ भूमाफिया प्रवृत्ति के लोग खुर्दबुर्द करने पर तुले हुए हैं, उसको लोग भी गलत शुरूआत मान रहे हैं। दिन निकलते ही यहां दर्जनों कारीगर पहुंच जाते हैं। उनके अंदर जाते ही मेन गेट पर ताला डाल दिया जाता है।

इस बात का ध्यान रखा जाता है कि कोई भी अंजान शख्स इसको देखने के लिए भीतर न आने पाए। इसके बाद भी जनवाणी की टीम ने भीतर जाकर वहां काम कर रहे लोगों को कैमरे में कैद किया। दरअसल इसको दीपावली से शुरू कराए जाने की कोशिश चल रही है।

यहां लॉन में लोहे का भारी भरकम स्ट्रेक्चर खड़ा कर दिया गया है। इसके अलावा ओपन लॉन में भारी भरकम गेट लगाए गए हैं। ओल्ड ग्रांट के ऐतिहासिक महत्व के इस बंगले को जिस प्रकार से खुर्दबुर्द किया जा रहा है तथा तमाम राजनीतिक व सामाजिक संगठन चुप्पी साधे हुए हैं, उस पर भी लोग सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि इस मामले की कुछ संगठनों ने अब डीजी डिफेंस में शिकायत भी की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img