Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

सॉन्ग ‘बिजली’ में विक्की और कियारा ने जबरदस्त डांस मूव्स से लगाई आग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘गोविंदा मेरा नाम’ के खूब चर्चे हैं। कियारा, भूमि और विक्की की जोड़ी को पहली बार ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना बिजली रिलीज हुआ है। रफ टफ किरदार करने वाले विक्की कौशल इस बार अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले हैं।

19 22

इस गाने में कियारा आडवाणी और विक्की कौशल नेहा कक्कड़ और मीका सिंह के गाने पर शानदार डांस करते दिख रहे हैं। हाल ही में फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज किया गया था और अब दर्शकों के लिए मेकर्स ने इसका जबरदस्त गाना भी रिलीज कर दिया है।

इस म्यूजिक वीडियो की शुरुआत में सबसे पहले विक्की कौशल को कोल्हापुर की कियारा यानी बिजली से परिचय करवाते हुए होती है, जो उनके इलाके में चिंगारी लगाने आई है। फिल्म में कियारा का अवतार ‘चिकनी चमेली’ गाने में की कटरीना से कुछ-कुछ मिलता हुआ है। विक्की और कियारा दोनों को ही जबरदस्त डांस मूव्स करते देखा जा सकता है।

फिल्म ‘गोविंदा मेरा नाम’ के इस पहले गाने ‘बिजली’ को मीका सिंह, सचिन जिगर और नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। वहीं सचिन जिगर ने इसे संगीतबद्ध भी किया है। सोनी म्यूजिक इंडिया ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए इस सॉन्ग को कुछ ही घंटों में हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। गाने में कियारा और विक्की कौशल के एनर्जेटिक डांस मूव्स ने फैंस का दिल लूट लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img