जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: बिजनौर में सैकड़ों ई रिक्शा चालक सोमवार को कलेक्टेट पहुंचे। रिक्शा चालकों ने बिजनौर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वह समाजिक व गरीब व्यक्ति है तथा रिक्शा मिनी मेट्रो चलाकर अपने व अपने परिवार का पालन पोषण करते है। परंतु पीड़ित के पास जो भी पुराने मॉडल रिक्शा है उन का पंजीकरण सरकार द्वारा नही कराया जा रहा है।
पीड़ित गरीब होने के कारण नई रिक्शा खरीदने में असमर्थ है। पीड़ित के रिक्शा को पुलिस द्वारा सीज किए जा रहा है। जिससे रिक्शा चालकों को अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
जिससे जीवन यापन करना कठिन हो गया है तथा रिक्शा चालकों ने अपने पदाधिकारियों के द्वारा सीएम से निवेदन करते हुए कहा कि पीड़ित को पुराने मॉडल के रिक्शा के रजिस्ट्रेशन के लिए कोई सरल प्रक्रिया अपना कर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेशित कर पंजीकरण के लिए समय प्रदान करने की मांग की।

