Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शामली की आस्था ने जीता गोल्ड मेडल

  • 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में आस्था शर्मा ने गोल्ड पर साधा निशाना

जनवाणी संवाददाता |

शामली: 65 वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शामली की बेटी आस्था शर्मा ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सटीक निशानाा लगाकर गोल्ड मेडल जीता है। आस्था शर्मा ने प्रतियोगिता में आईटीबीपी की ओर से प्रतिभाग किया।
भोपाल में 20 नवंबर से 12 दिसंबर तक 65 वीं शूटिंग चैपियनशिप 2022 का आयोजन हुआ। चैंपियनशिप में आईटीबीपी की ओर से शामली शहर निवासी आस्था शर्मा ने प्रतिभाग किया। आस्था के पिता राजेश्वर शर्मा ने बताया कि उकनी बेटी ने 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। आस्था शर्मा वर्तमान में आईटीबीपी भानू कैंप चंडीगढ़ में कार्यरत हैं।

आस्था शर्मा के नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर परिवार में जहां खुशी का माहौल है, वहीं वार्ड सभासद महेश धीमान, अनिल गुप्ता, महीप जैन, अमन गुप्ता, ब्रजमोह आदि ने आस्था के पिता राजेश्वर स्वरूप शर्मा तथा माता अनिता शर्मा को बधाई दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img