Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

जल जीवन मिशन की योजना को और रफ्तार देने के लिए कोई समझौता न करें

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश में संचालित जल जीवन मिशन की योजना में किसी भी कम्पनी ने गलत व्यक्तियों को काम दिया तो उसकी खैर नहीं। गांव-गरीब के घर में लग रहे नलों में 15 साल तक किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिये। पाइपलाइन का काम खत्म होते ही गांव-गली की सड़कों को तुरंत दुरुस्त कराएं।

यह निर्देश जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नमामि गंगे के गोमतीनगर स्थित कार्यालय में जल जीवन मिशन फेज दो-तीन में कम कर रही कम्पनियों के प्रमुखों के साथ आज बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी कम्पनी को छोटे ठेकेदारों का शोषण नहीं करने देंगे। उन्होंने कम्पनियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि काम के नाम पर खेल की कोशिश की, तो परिणाम गंभीर होंगे। योगी सरकार में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं।

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन की योजना को और रफ्तार देने के लिए कंपनियां गुणवत्ता और मात्रा में कोई समझौता न करें। योजना में पीछे चल रही कंपनियों के प्रमुखों से स्वतंत्र देव सिंह ने योजना को पूरा करने का लक्ष्य कब तक था और कब तक कर पाएंगे इसका जवाब मांगा।

जमीन मिलने में आ रही दिक्कतें या विभाग से होने वाली परेशानियों को पूछा। आपके काम की प्रशंसा होगी तो मुख्यमंत्री योगी जी का भी कद बढ़ेगा। लाखों लोग रोजगार पाएं और हर गरीब को पानी मिले, यही मोदी जी का सपना है। जलशक्ति मंत्री ने उन कम्पनियों को आड़े हाथ लिया, जिनके काम में कमी पाए जाने पर उनको नोटिस दी गई है।

राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की हुई बैठक

जलशक्ति मंत्री एवं उत्तर प्रदेश राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद की स्थायी संचालन समिति के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को बाढ़ परियोजनाओं की स्थायी संचालन समिति की 55वीं बैठक हुई। बैठक में रामकेश निषाद राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग एवं समिति के सदस्यगण प्रतिनिधिगण के समक्ष नवीन बाढ़ परियोजनाओं का क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही समिति द्वारा परियोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श करते हुए बाढ़ परियोजनाओं के अनुमोदन की कार्यवाही सम्पन्न की गयी।

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अन्तर्गत नई बाढ़ परियोजनाओं को, प्रदेश में युद्धस्तर पर प्रारम्भ किया गया और बाढ़काल से पूर्व परियोजनाओ को पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण किया गया। श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में सिंचाई विभाग चहुॅमुखी प्रगति पर है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img