Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

मेरठ में चली गोली, मचा हड़कंप, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

जनवाणी संवाददाता

मेरठ: जिले में दौराला थानाक्षेत्र के कस्बा वार्ड नंबर 4 वेदव्यास पुरी निवासी ब्रह्मपाल आज सुबह करीब 7:30 बजे अपनी पत्नी उषा के साथ घर में बैठकर चाय पी रहे थे, उन्होंने बताया कि उनका पड़ोसी आकाश उर्फ राजू उनके मकान के बाहर खड़े होकर उन्हें गाली दे रहा था। विरोध करने पर जब ब्रह्मपाल बाहर निकल कर आये और आकाश को गाली देने से मना किया, तभी आकाश ने तमंचे से ब्रह्मपाल के ऊपर गोली चला दी।

गोली ब्रह्मपाल के सीधे पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गये। परिजनों की सूचना पर दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, घायल ब्रह्मपाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस आकाश से पूछताछ कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img