Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

नव्या नवेली नंदा संग दिखे सिद्धांत चतुर्वेदी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री से आए दिन मेगास्टार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के डेटिंग की खबरें आती रहती हैं। हालांकि, इन दोनों ने इस पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन हाल ही में में सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा एक साथ कार में नजर आए और दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद से दोनों की अफेयर की अटकलों ने तेजी पकड़ ली है।

सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। इसके बाद दोनों को एक ही कार से जाते देखा गया। कार में एक साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा को देखकर पैपराजी दोनों के फोटोज और वीडियोज लेने लगे। इस दौरान कार की पिछली सीट पर बैठे दोनों ने मुस्कुराते नजर आए। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा के अफेयर की खबरें काफी दिनों से है। ये दोनों एक-दूसरे सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते रहते हैं। ये दोनों फिल्ममेकर करण जौहर की बर्थडे पार्टी में एक साथ पहुंचे थे। इसके बाद लोग मानने लगे थे कि सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब जब फिल्म प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा की बर्थडे पार्टी से निकलने के दौरान दोनों एक कार से निकले हैं तो लोगों की कयासबाजी यकीन में बदल रही है। हालांकि, इन दोनों की तरफ से कोई कन्फर्मेशन नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img