जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य सड़कें और गांव के रास्तों को गड्ढा मुक्त कर बेहतर व्यवस्था देने का दावा ग्राम बनवारीपुर में दम तोड़ता नजर आ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो पिछले लगभग एक साल से गांव का मुख्य संपर्क मार्ग कीचड़युक्त होने से स्कूल आने जाने वाले छात्र छात्राओं को जलभराव से होकर ही गुजरना पड़ता है। कई बार ग्राम प्रधान और उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

