Tuesday, September 29, 2026
- Advertisement -

गठवाला खाप के बाबा राजेंद्र मलिक समेत परिवार पर मुकदमा

  • पुत्रवधु ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट के लगाए आरोप
  • बाबा राजेंद्र, उनकी पत्नी, बेटे-बेटियों समेत सात पर हुआ मुकदमा

जनवाणी संवाददाता |

शामली: गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र मलिक पर उनकी पुत्रवधु ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए शामली सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बाबा राजेंद्र मलिक के अलावा उनके बेटे-बेटियों, पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। बाबा की पुत्रवधु की एक वीडियो भी वायरल हो रही है जिसमें महिला अपने ससुर बाबा राजेंद्र, पति और अन्य ससुरालियों पर प्रताड़ना व मारपीट आदि के आरोप लगा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

बागपत जनपद के गांव आरिफपुर खेडी (जौहडी) निवासी महिला नीशू पुत्र तरसबीर ने शामली सदर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी शादी आठ मई 2017 को अमित कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी लिसाढ़ जनपद शामली के साथ हुई थी। महिला नीशू का आरोप था कि शादी के बाद से ससुरालिए उसे दहेज को लेकर ताने मारते आ रहे हैं। बिना किसी बात के ही उसके साथ मारपीट व गाली गलौज की जाती है। पति समेत ससुरालिए ताने मारते हैं कि तू अपने घर से कुछ भी लेकर नहीं आई थी। शादी के बाद से ही ससुरालिए दान दहेज से खुश नहीं थे। अब वह दहेज में एक स्कॉर्पियो गाडी की मांग कर रहे हैं। पीड़िता नीशू ने अपने मायके में पूरा मामला बताया तो उन्होंने पांच लाख रुपये ससुरालियों को दिए लेकिन वह अभी भी नहीं माने थे।

दूसरी ओर, गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र मलिक ने कहा कि कल या परसों में पूरी सच्चाई का पता चल जाएगा। यह एक राजनीतिक षड्यंत्र है। इससे पहले मैं कोई भी आधिकारिक बयान देना नहीं चाहता हूं।

महिला नीशू ने आरोप लगाया कि 12 दिसंबर को करीब शाम सात बजे पति अमित कुमार, ससुर राजेंद्र, सास सरोज, ननद रीना व प्रियंका, चाचा का लड़का कपिल व चाचा बिजेंद्र ने बिना किसी बात के ही उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। पीड़िता ने रोते-बिलखते हुए पैर पकड़कर उनसे कहा कि मैं तुम्हे गाडी लाकर दूंगी। पीड़िता ने पूरा मामला अपने मायके वालो को बताया। नीशू ने अपने ससुर राजेंद्र पर यह भी आरोप लगाया कि वह उस पर गंदी नजर रखता है और गंदी हरकतें करता है। इतना ही नहीं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देता है।

उधर, मायके वालों के साथ कोतवाली पहुंची विवाहिता नीशू को पुलिस ने शामली सीएचसी में ले जाकर डाक्टरी परीक्षण कराया था। चिकित्सकों के मुताबिक घायल नीशू के शरीर पर चोट के बहुत से निशान थे और किसी जलती हुई वस्तू से भी उसके शरीर को दागने के निशान पाए गए थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

J&K: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में फिर हंगामा, उमर अब्दुल्ला के स्टेटहुड प्रस्ताव पर भाजपा का विरोध

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में मुख्यमंत्री उमर...

Himachal Pradesh: हिमाचल में बारिश के बीच भूस्खलन, जांगलिख पुल के पास सड़क पर गिरा मलबा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों...

Asian Games 2026: शूट-ऑफ के रोमांच में ईशा सिंह ने जीता रजत, Gold से चूकीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय...
spot_imgspot_img