जनवाणी संवाददाता |
नगीना: गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में छुट्टा पशुओं को लेकर तहसील प्रांगण में पहुंच गए थे और छुट्टा पशुओं को गौशाला भेजने को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर चले गए थे। जिस कारण तहसील प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी अपने ऑफिस बंद कर निकल गए थे। गुरुवार की रात पशुओं के तहसील प्रांगण में बंद होने के कारण एक गाय की मौत हो गई। जिसकी सूचना जिला प्रशासन को दी गई जिला प्रशासन ने तहसील प्रशासन को निर्देश करते हुए कहा कि सभी छुट्टा गोवंशों को गौशाला पहुंचाया जाए। तहसील प्रशासन ने रात में ही सभी गोवंश को चांदपुर, अफजलगढ़, भागूवाला की गौशाला में भिजवाया। जिससे किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली।

