जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा द्वारा ग्राम मथुरापुर मोर में आयोजित चौपाल के दौरान राशन डीलर द्वारा अनियमित्ता प्रकाश में आने पर कोटा एवं रोजगार सेवक का कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामों में पूर्ण मानक एवं गुणवत्ता के साथ स्वास्थ्य, विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्व है और यह भी प्रयास है कि गांव के लोग विशेष रूप से युवा वर्ग रोजगार के लिए शहर की ओर पलायन करने के लिए मजबूर न होने पाए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर का निरिक्षण करते हुए वहां स्थापित की गई हैल्थ एटीएम मशीन का उदघाटन किया।

