जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: रामा इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन किरतपुर का एमएड प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम एमजेपी रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा घोषित किया गया। एमएड प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । जरका आलम ने 78.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, शुभरा सिन्हा ने 77.5 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय, पूजा रानी ने 75.3 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय, शैफाली भारद्वाज ने 73.8 प्रतिशत अंको के साथ चौथा जबकि नीलम वर्मा ने 72.8 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवा स्थान प्राप्त किया।

