जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: कुंवर सत्यवीरा इंजीनियरिंग कॉलेज के विशाल आडिटोरियम में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत शुक्रवार को एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका विषय बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल ने टीम वंशिका, एवं सुहेल मालिक सीएस प्रथम वर्ष को विजेता घोषित किया गया। बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम (बीएडीपी) गृह मंत्रालय, भारत सरकार की एक पहल है और इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की विशेष विकास संबंधी जरूरतों और कल्याण को पूरा करना है।

