जनवाणी संवाददाता |
ककरौली: जानसठ रोड पर बेहड़ा सादात में स्थित आरजी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अकैडमी स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन प्रमोद कुमार ने माँ सरस्वती की पूजा कर किया। इस दौरान छात्र –छात्राओं ने कबड्डी,दौड़, वॉलीबॉल, क्रिकेट,खो-खो प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अथिति ककरौली थाना पर तैनात वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव ने फीता काटकर कबड्डी मैच का उद्घाटन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ फिज़िकल फिटनेस भी ज़रूरी है।आज खेलो के माध्यम से युवा अपना भविष्य बना रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चे खेलों में अपना भविष्य बनाएं व क्षेत्र तथा प्रदेश व देश का नाम रोशन करें।चेयरमैन प्रमोद कुमार ने कहा कि बच्चों को उनके विद्यार्थी जीवन मे खेलों के महत्व को बताते हुए उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिये प्रेरित किया।
प्रधानाचार्या बबीता कौशिक ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये खेलना आवश्यक है। मोबाइल पर गेम खेलने से बहुत अच्छा है बच्चे कसरत वाले खेलों में भाग लें। उपनिरीक्षक जोगेन्द्र सिंह ढिल्लों ने भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया ।शरीर को स्वस्थ व मज़बूत बनाने के लिये खेल बेहद ज़रूरी हैं। कार्यक्रम का संचालन रेनू मलिक ने किया कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में रौनक अली,अंजू, जहीर आलम, आबिद,पूजा चौहान रविंद्र व समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

