जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: शुक्रवार से ब्लॉक अध्यक्ष कुलवीर सिह के नेतृत्व में किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसकी अध्यक्षता ठाकुर गजेंद्र सिंह एवं संचालन भोपाल राठी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चीनी मिल के विस्तारिकरण की घोषणा के लगभग छह साल पहले की थी। इसके बाद भी मिल की पेराई क्षमता नहीं बढ़ाई गई। नजीबाबाद और जिले के भाजपा नेताओं ने भी आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला। इससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है।

