Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

बच्चों के हिसाब से शौचालय बनाने के डीएम ने दिए निर्देश

  • टिटौली और टपराना के विद्यालयोें का औचक निरीक्षण
  • अनुपस्थित दो अनुदेशकों का मानदेय प्रेरणा ऐप से काटा

जनवाणी संवाददाता |

शामली/ ऊन: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने गांव टिटौली व टपराना स्थित परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां सभी अध्यापक उपस्थित मिले, वहीं टपराना में बच्चों की संख्या के हिसाब से शौचालय न होने के कारण शौचालय बनाने के निर्देश दिए।

शनिवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए प्रेरणा निरीक्षण ऐप के माध्यम से जनपद के 02 विद्यालयों का निरीक्षण किया। साथ ही, व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम उच्च प्राथमिक विद्यालय, टिटौली विकास क्षेत्र-कैराना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी को कक्षाओं में अध्यापक एवं अध्यापिकाएं बच्चों को पढ़ाते हुए मिले। जिलाधिकारी द्वारा एमडीएम किचन में मसाले, बर्तन व अन्य साम्रगी चैक की गई। एमडीएम किचन साफ-सुथरी मिलने पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा स्मार्ट क्लास एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान द्वारा जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को गणित, पर्यावरण आदि विषय पढ़ाकर उनसे संवाद किया गया। साथ ही, बच्चों से पूछ गए प्रश्नों का उत्तर जानकर संतोष प्रकट किया।

साथ ही, जिलाधिकारी ने ऐसे छात्र-छात्राओं को जो विद्यालय में यूनिफार्म, जूते-मोजे पहने हुए नहीं मिले, उनको नियमित रूप से स्कूल में यूनिफार्म जूते-मोजे पहनकर स्कूल में आने के लिए प्रोत्साहित किया गया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी द्वारा शौचालयों एवं मल्टीपल हैंडवास के पास गंदगी को रोजाना साफ करने के निर्देश दिये गए। विद्यालय में मूत्रालय न पाये जाने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा संबंाित बीडीओ को जल्द ही मूत्रालय बनाये जाने हेतु निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img