Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

रॉक गोल्ड एकेडमी के खिलाडियों ने जीते पदक

  • जिला स्तरीय खेल के विजेता खिलाड़ी सम्मानित

जनवाणी संवाददाता |

शामली: रॉक गोल्ड एकेडमी के विद्यार्थियों ने शहीद उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तर खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ पदक जीते। पदक विजेताओं का स्कूल में सम्मान किया गया।

रॉक गोल्ड एकेडमी की प्रधानाचार्या अनिता शिवाच ने बताया कि 14 से 15 दिसम्बर तक शहीद उधम सिंह स्टेडियम में दो दिवसीय बालक-बालिका इंटर डिस्ट्रिकट जूनियर एथलेटिक्स चैपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 280 खिलाडियों ने अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने एथलेटिक्स की विभिन्न खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। रॉक गोल्ड एकेडमी स्कूल के कोच के नेतृत्व में स्कूल के विद्यार्थियों ने नौ पदक जीतकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। 60 मी. रेस में वैभव, ऊंची कूद में वंश कुमार और हर्डल रेस में खुशी ने स्वर्ण पदक जीता।

डिस्कस थ्रो में आदित्य ऊंची कूद में निकुश 16,000 मी. रेस में लक्ष्य, डिस्कस थ्रो में अभिराज, लम्बी कूद मे इशिका ने कास्य पद जीता स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाडियों का सम्मान किया गया। स्कूल के चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल ने विजेता खिलाडियो को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल •ाविष्य की कामना की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img