Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

चीन देश में घुसपैठ कर रही है और प्रधानमंत्री मोदी चुप बैठे है : जयंत चौधरी

  • मतदाता धन्यवाद सभा में भाजपा पर जमकर बरसे रालोद प्रमुख
  • 2023 में जयंत चौधरी 1500 गांव में खुद जाकर चलायेंगे समरस्ता अभियान

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: रविवार को नवीन मंडी में उप चुनाव में प्रचंड जीत के बाद खतौली पहुचें रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने जनता को जीत के लिये धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के चुनाव में जनता ने हर हथकंडे को फेल कर भाई चारे को जिंदा किया है। यह जीत खतौली की नही पूरे उत्तर प्रदेश की है। जयंत चौधरी ने कहा कि इस भाई चारे को लोकसभा चुनाव में भी कायम रखना है। और इस सरकार को उखाड़ कर फेंकना है। जनता के फैसले के आगे कोई नही टिक सकता है। भाई चारे की कोशिशों को रोकने की साजिशें नाकाम हो गयी है। उन्होंने कहा कि वो खतौली में मिली जीत को जिंदगी भर नही भुला पायेंगे जहा नफरत फैलाने वालों की पूरी फ़ौज खड़ी थी। वहां जनता ने भाई चारे को जिंदा किया है। और फ़ौज को खदेड़ा है, जयंत चौधरी ने कहा कि वो अगले साल के पहले महीने में एक समरस्ता अभियान चलायेंगे जिसमें वो खुद 1500 गावों का दौरा करेंगे और लोगों से सीधे संवाद करेंगे, वही सभा में भारी भीड़ देखकर जयंत चौधरी गदगद नजर आये और उन्होंने मंच पर मौजूद सभी नेताओं की प्रसंसा की है।
खतौली उप चुनाव में गठबंधन के मदन भैय्या को प्रचंड मतों से जीत मिलने पर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी गदगद हो गये थे। इसलिये उन्होंने खतौली की जनता का आभार व्यक्त करने के लिये एक धन्यवाद सभा का आयोजन कराया है। रविवार को नवीन मंडी स्थल पर आयोजित मतदाता धन्यवाद व भाई चारा जनसभा में पहुचें रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने सबसे पहले खतौली के मतदाताओं का आभार औऱ धन्यवाद दिया। इसके जयंत चौधरी ने कहा कि जनता के फैसले के आगे कोई नही टिक सकता है। जनता दिखा दिया है, की भाई चारा उनके दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा, नफरत फैलाने वाले लोगों की यहां दाल नही गलेगी, जयंत ने कहा कि भाई चारे को रोकने की कोशिश की गयी थी। मगर खुद चाहेंगे तो रुकेंगे वरना टोका रोका से कभी नही रुकेंगे, जयंत ने कहा कि सरकार ने अब तक किसानों को गन्ने का भाव नही दिया है। किसानों का बकाया भुगतान नही मिला है, सरकार की मानसिकता किसानों के प्रति केसी है। यह पता चल रहा है, मगर खतौली की जनता ने इसका फैसला कर दिया है, सरकार ने गन्ने का भाव नही दिया तो जनता ने इनके सरकारी पजामे का नाडा खोल दिया है। जयंत चौधरी ने कहा देश में किसानों की हालत दयनीय है, इस सरकार ने किसानों का शोषण किया है।

अग्निवीर योजना पर जयंत ने कहा कि जब देश का युवा बार्डर पर शहादत, कुर्बानी और अपना खून देने को तैयार है, तब यह सरकार सैनिकों के लिये चार साल की नोकरी की योजना बनाकर उनका अपमान करती है। जयंत ने कहा जब देश के युवाओं को यह योजना पसंद नही है तो बन्द क्यो नही करते इसे हम चाहते है, आर्मी में युवाओं की भर्ती हो उन्हें सम्मान मिले पेंशन मिले मगर यह सरकार इसके उल्टा सोच रही है। अग्निवीर योजना से युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। जयंत चौधरी ने कहा कि देश में चाइना घुसपैठ कर रहा है, और प्रधानमंत्री मोदी चुप है, सदन तक में इस गंभीर मुद्दे पर मोदी सरकार ने कोई चर्चा नहीं कराई है। इससे सरकार की कमजोरी प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के सैनिकों को ताकत दे, उन्हें सम्मान दे देश के युवाओं को आर्मी में पक्की नोकरी दे, मगर मोदी

सरकार ऐसा नही करती है, वो तो पांच साल में अपने प्रचार के लिये विज्ञापनों पर 350 हजार करोड़ रुपये खर्च करती है। अभिनेताओं के कपड़ो पर प्रश्न उठाती है। यह सब मोदी सरकार कर रही है, देश की क्या स्थिति है उन्हें कोई चिंता नही है। अंत में रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा है कि उन्हें पता है खानपुर में किसानों की साथ क्या हुआ है, और खतौली में छापेमारी से कितने लोगों को परेशान किया गया है। जयंत ने कहा कि खतौली की जनता निडर है, चुनाव के बाद उन्होंने बहुत कष्ठ झेले है। मगर रालोद का एक एक कार्यकर्ता खतौली की जनता के साथ हर समय मुश्किलों का सामना करने के लिये खड़ा रहेगा। जयंत ने जनता से 23 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस हर गांव में मनाने के लिये आह्वान किया है।

जनसभा की अध्यक्षता रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी और संचालन जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने किया, जनसभा में खतौली विधायक मदन भैय्या, विधायक चंदन चौहान, विधायक अतुल प्रधान, विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली, विधायक अनिल कुमार, राजपाल सैनी, हरेंद्र मलिक, रालोद प्रवक्ता आरुषि सिरोही, संगीता दोहरे, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, मनोज चौधरी, राजेन्द्र शर्मा, अजित राठी, पूर्व विधायक राव वारिस, वही स्थानीय नेता हाजी जावेद आढ़ती, काजी नबील अहमद, जावेद सोल्जर, आरिफ मलिक, अलमु ठेकेदार, आसिफ कुरैशी, सन्नू कुरैशी, इरशाद जाट, सुधीर वाल्मीकि, तासीर हसन, दानिश काजी, हाजी वसीम, फराज काजी,फैजान खेड़ी, इमरान सिद्दकी, आसू मलिक डॉक्टर अथर, मुब्ब्शिर, हाजी यूसुफ, केश आदि मौजूद रहे।

2023 में 1500 गांव में पैदल घूमेंगे जयंत चौधरी

खतौली : रविवार को धन्यवाद सभा में खतौली पहुचें रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि जनपद में भाई चारे को कायम करने के लिये वो अगले साल के जनवरी में मुज्जफरनगर के 1500 गांवों में पहुचकर समरस्ता अभियान चलायेंगे जिसके अंतगर्त वो लोगों से पैदल चलकर सीधे संवाद करेंगे, हर तीन दिन में एक गांव का दौरा किया जायेगा, जयंत ने भावुक होकर कहा कि गांव में ग्रामीणों ने चौधरी चरण सिंह और उनके पिता चौधरी अजित सिंह की तस्वीर अपने घरों में लगाई है। उन्हें अपने दिलों में बसाया है, यह ऐसे गांव है जहा चौधरी चरण सिंह, और चौधरी अपने राजनीतिक काल में इन गांवों में नही पहुचें है। मगर वो अब खुद इन गांव में जायेंगे और लोगों से सीधे संवाद करेंगे उनका मकसद जनपद में भाई चारे को कायम रखना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img