जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा द्वारा अपरान्ह ग्राम छाछरीटीप स्थित गौ आश्रय स्थल का औचक रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चुस्त एवं दुरूस्त पाई गईं। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी हल्दौर द्वारा जिलाधिकारी को संज्ञानित करते हुए बताया गया कि गौशाला के समीप चरागाह की भूमि है, जिस पर अवैध कब्जा कर खेती की जा रही है। उन्होंने उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि चरागाह की उक्त भमि कब्जा मुक्त कराएं और खड़ी हुई फसल को अधिकृत कर उसकी नीलामी कराते हुए उपलब्ध धनराशि गो आश्रय स्थल की व्यवस्था में व्यय करें।

