Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

बसों का संचालन प्रभावित होने के साथ ही रात में कम निकले मुसाफिर

  • बस रद किए जाने के चलते रात में यात्रियों की संख्या घटी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: घने कोहरे के बीच बहुत सी ट्रेनों के बाद देर रात को चलने वाली परिवहन निगम की बस रद किए जाने के चलते रात में चलने वाले यात्रियों की संख्या में बेहद कमी आ गई है। इस बीच रोडवेज की ओर से कंट्रोल रूम स्थापित करके हर स्टेशन से एक-एक घंटे के अंतराल से मौसम की जानकारी लेने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इस बीच अधिकारियों ने रात्रिकालीन बस सेवा में चलने वाले चालकों के नशे की स्थिति जानने के लिए अल्कोहल टेस्ट शुरू कर दिया है।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समस्त प्रबंधकों, क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों के लिए निर्देश जारी किए। जिसमें कहा गया कि 15 जनवरी तक यात्रियों के अमूल्य जीवन को सुरक्षित रखने के लिए कोहरे की दशा में बसों का संचालन रोक दिया जाए। आरएम केके शर्मा ने बताया कि इन आदेशों का अनुपालन तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया है।

07 18

बुधवार देर रात तक नगर निगम के सहयोग से भैंसाली और सोहराब गेट बस स्टेशन पर अलाव जवा दिए गए हैं, जबकि इसके साथ-साथ रैन बसेरे की व्यवस्था करने का काम जारी है। इस बीच एआरएम देर रात तक बस स्टेशन पर मौजूद रहे। जिन्होंने रात्रिकालीन बसों के संचालन को कोहरा साफ होने के आधार पर संचालन की व्यवस्था कराई। इसके अलावा चालकों के नशे की हालत के लिए अल्कोहल टेस्ट किया गया। इसके अलावा रिफ्लेक्टर टैप समेत तमाम मानकों की जांच की। वहीं कंट्रोल रूम में मौजूद अधिकारियों ने आसपास के स्टेशनों से मौसम की जानकारी ली।

कोहरे के कारण कई बसें रोकी गर्इं, यात्री परेशान

मेरठ: बुधवार को मेरठ क्षेत्र में सवेरे ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया। दिन ढलने के थोड़ी देर बाद कोहरे की चादर ने पूरे वातावरण को अपने आगोश में ले लिया। जिस समय तक विजिबिलिटी कुछ बेहतर रही, तब तक बसों का संचालन किया जाता रहा। लेकिन जैसे-जैसे रात बढ़ती गई वैसे ही कोहरे का प्रकोप भी बढ़ता चला गया। इसके कारण मेरठ से होकर गुजरने वाली सभी बसों को रोक दिया गया।

06 18

इन बसों में यात्रा कर रहे मुसाफिरों को बस अड्डे पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि अलाव और रेन बसेरे की व्यवस्था होने के कारण उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिली। आरएम केके शर्मा का कहना है कि जब तक कोहरा नहीं छटेगा, मेरठ से कोई बस रवाना नहीं की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img