जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: जिला/शहर कांग्रेस कमेटी बिजनौर की एक अति आवश्यक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय बिजनौर पर सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने की तथा संचालन जिला महासचिव नजाकत अल्वी ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने जिले के सभी कांग्रेस जनों से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर 2022 की सुबह बदरपुर बॉर्डर दिल्ली पहुंच रही है और तीन जनवरी 2023 की सुबह लोनी बॉर्डर उत्तर प्रदेश पहुंचेगी। जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान ने जिले के सभी कांग्रेस जनों से दोनों ही यात्राओं में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए विचार विमर्श किया और सभी से पहुंचने को कहां।

