Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

चीन से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि, शासन-प्रशासन में मचा हड़कंप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कोरोना का पहला केस मिला है। चीन से लौटे एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि से शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर पहुंच गई है।

बता दें कि, संक्रमित युवक दो दिन पहले ही चीन से लौटा है। जानकारी मिली है कि, युवक ने एक निजी लैब में कोरोना वारयस की जांच कराई थी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई बताई गई। यह भी बताया जा रहा है कि युवक में कोरोना संक्रमण पुष्टि की सूचना स्वास्थ्य विभाग को संक्रमित ने दी थी।

16 CORONAVIRUS

निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई

शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्ष का युवक चीन गया था। वह 23 दिसंबर को आगरा लौटा। यहां उसने निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई। रविवार को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर निजी लैब द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई।

रैपिड रेस्पोंस टीम को युवक के घर भेजा गया

रैपिड रेस्पोंस टीम को युवक के घर भेजा गया है। युवक के संपर्क में आगे लोगों की भी जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आरआरटी टीम कोरोना संक्रमित मरीज के घर पहुंच गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img