जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर/पचपेड़वा: नगर पंचायत में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान चलाकर नगर में छापेमारी की जा रही है। शुक्रवार को नगर क्षेत्र के प्राइमरी पाठशाला से लेकर नई बाजार तक किराने की दुकान और मिठाई की दुकान पर नगर पंचायत की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया।
इस दौरान विभिन्न दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर उसे जब्त किया गया, 1जुलाई से प्लास्टिक थैला और उससे बने उत्पादों के विनिर्माण,प्रयोग और बिक्री पर रोक है , इस मौके पर नगर पंचायत पचपेड़वा की अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर अनीता शुक्ला ने कहा की प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
इससे पहले भी कई बार अभियान चलाकर कई किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया गया है, साथ ही लोगों से अपील है कि वह थैला लेकर बाजार जायें एवं थैले का ही उपयोग करें। इस मौके पर नगर पंचायत कर्मी और सफाई नायक, उपस्थित रहे।

