Sunday, May 3, 2026
- Advertisement -

दिल्ली में हुई इस घटना ने मानवता को फिर शर्मसार किया, पढ़कर दिल दहल उठेगा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली के कंझावला इलाके में कार सवार कुछ युवकों ने एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे। लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब 4 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। उसके कपड़े तक फट चुके थे। लहूलूहान युवती सड़क पर पड़ी रही और दम तोड़ दिया।

आउटर दिल्ली के DCP हरेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे पुलिस को खबर मिली कि कंझावला इलाके में एक लड़की सड़क किनारे बिना कपड़ों के पड़ी है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो लड़की का शव पड़ा दिखा। पुलिस ने मामले में 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। कार भी जब्त कर ली
गई है।

युवती की मां ने कहा- मेरी बेटी मेरे लिए सब कुछ थी। वह कल पंजाबी बाग में काम करने गई थी। वह शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से निकली और कहा कि वह रात 10 बजे तक लौट आएगी। मुझे सुबह उसकी दुर्घटना के बारे में बताया गया था लेकिन अब तक मैंने उसका शव नहीं देखा।

स्कूटी से घर लौट रही थी युवती

शुरुआती जांच के मुताबिक, 23 साल की लड़की शादी व अन्य इवेंट में पार्ट टाइम काम करती थी। शनिवार-रविवार की रात वह ऐसे ही एक फंक्शन से लौट रही थी। वह स्कूटी से अपने घर जा रही थी। उसी दौरान आरोपी पांचों युवक भी अपनी कार से उसी रास्ते पर थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, कार से स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया और युवती कार के नीचे फंस गई। युवक इसके बाद तेजी से भागे और लड़की सड़क पर करीब 4 किलोमीटर तक घिसटती हुई सुल्तानपुर से कंझावला इलाके तक पहुंच गई। वह बीच सड़क पर तड़पती पड़ी रही। उसके कपड़े भी फट चुके थे। पुलिस के आने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

आरोपियों का मेडिकल टेस्ट होगा

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है, जिससे पता चले कि क्या वह नशे में थे। फिलहाल घटना से जुड़ा कोई सीसीटीवी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

DCP हरेन्द्र सिंह ने आरोपियों के मुताबिक बताया कि, उनकी कार पीड़िता की स्कूटी के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, उसके बाद वे आगे भागने लगे। लेकिन वे इस बात से बिल्कुल अनजान थे कि उनकी कार में स्कूटी समेत लड़की फंस गई है और सड़क पर कई किलोमीटर तक घसीटकर ले आए हैं।

43

स्वाती मालीवाल ने कहा- सच सामने आना चाहिए

इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा- दिल्ली के कंझावला में एक लड़की की नग्न अवस्था में लाश मिली, बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने नशे की हालत में गाड़ी से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटा। ये मामला बेहद भयानक है, मैं दिल्ली पुलिस को हाजिरी समन जारी कर रही हूँ। पूरा सच सामने आना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने न्यू ईयर को लेकर दिल्ली पुलिस की तैयारियों पर भी सवाल उठाए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Weather Update: ओले और धूल भरी आंधी, कई राज्यों में मौसम का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के...
spot_imgspot_img