- एक समुदाय के लोगो ने दिव्यांग व्यक्ति को दिया धमकी, धर्म परिवर्तन करो, जमीन छोड़ो
जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: दिव्यांग होना कोई अपराध नहीं है, केंद्र सरकार दिव्यांगो के अधिकार के प्रति संवेदन शील है, दिव्यांगों को धमकी देना या अपमानित करना अपराध की श्रेणी में है और उस पर सजा का भी प्रावधान किया गया है, लेकिन बलरामपुर में एक दिव्यांग व्यक्ति एक सफ्ताह से पुलिस का चक्कर लगा कर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगा रहा है फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।
मामला नेपाल बॉर्डर से सटा पचपेड़वा थाना के डुमरी गांव निवासी दिव्यांग पतिराम का है, जिनकी बेशकीमती जमीन लक्ष्मीनगर चौराहे के पास है, जिसकी गाटा संख्या 22 है, दिव्यांग पतिराम सह खाता धारक है। उस पर कुछ आसामाजिक तत्यो की दृष्टि पड़ गई है, जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनकी जमीन पर मोहम्मद तकरीम और मोहम्मद इस्लाम कब्जा कर रहे है, इसकी शिकायत थाना पचपेड़वा पर 1 जनवरी को किया। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर कोई कार्यवाही नहीं किया,4जनवरी की एस पी बलरामपुर को प्रार्थना पत्र दिया फिर भी कोई कार्यवाही नही हुआ।
दिव्यांग पतिराम ने बताया वह और उनकी पत्नी दिव्यांग है, विपक्षी मो. तकरीम् और मो.इस्लाम ने धमकी दिया है कि जमीन छोड़ दो हमारे धर्म में शामिल हो जाओ नही तो देश से बाहर निकलवा दूंगा, दिव्यांग पति और पत्नी भय भीत है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।
नेपाल बॉर्डर से 4 किमी की दूरी पर स्थित गांव में दिव्यांग को धमकाकर लैंड जिहाद पर हिंदू संगठन चुप, बड़े मंच पर हिंदुओ के लिए खड़े रहने और उनको कागज पर जगाने वाले हिंदू संगठन से हिंदुओ ने दूरी बनाना शुरू कर दिया है। जिसका खामियाजा कही आने वाले चुनाव में भाजपा को ना भुगतना पड़ जाए।
इस बारे में थाना प्रभारी पचपेड़वा अवधेश राज सिंह ने बताया कि मामले को दिखवाया जा रहा है, दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

