Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ का मोशन पोस्टर रिलीज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अमेजन प्राइम वीडियो की आगामी वेब सीरीज ‘फर्जी’ इन दिनों चर्चा में है। बीते दिनों सीरीज से शाहिद कपूर और विजय सेतुपति का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था। अब इस सीरीज का मोशन पोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ राशि खन्ना और केके मेनन का फर्स्ट लुक भी सामने आया है। मोशन पोस्टर धांसू है।

‘फर्जी’ का मोशन पोस्टर प्राइम वीडियो के आधिकारिक इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल से साझा किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘असली और फर्जी के बीच की लाइनें यहां से ब्लर हो रही हैं।’ मोशन पोस्टर में शाहिद और विजय सेतुपति के अलावा राशि खन्ना और केके मेनन का लुक भी जबरदस्त है। बता दें कि यह वेब सीरीज 10 फरवरी को रिलीज हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

अमेजन प्राइम वीडियो की तरफ से अभी इस वेब सीरीज को लेकर ज्यादा जानकारियां साझा नहीं की गई हैं। हालांकि, धीरे-धीरे सीरीज सी जुड़ी नई अपडेट जारी की जा रही हैं, जिससे सीरीज के प्रति फैंस की दिलचस्पी बढ़ रही है। बता दें कि ‘फर्जी’ के साथ शाहिद कपूर और विजय सेतुपति अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं।

इस वेब सीरीज को राज और डीके ने बनाया है। इससे पहले दोनों की जोड़ी ने द फैमिली मैन और द फैमिली मैन 2 बनाई थी। ‘फर्जी’ एक रोमांचक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसमें अमोल पालेकर, रेजिना कैसेंड्रा और भुवन अरोड़ा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img